*ईरान जंग के बीच अमेरिका की बादशाहत 'खत्म', कट्टर दुश्मन चीन बना सरताज, डूब गई डोनाल्ड ट्रंप की साख*
*मॉर्निंग कंसल्ट (Morning Consult) के मार्च 2026 के नवीनतम सर्वे के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 68% अप्रूवल रेटिंग के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं।*
* *नरेंद्र मोदी:* 68% अप्रूवल रेटिंग के साथ प्रथम स्थान पर, जो उनकी निरंतर घरेलू लोकप्रियता को दर्शाता है।
* *डोनाल्ड ट्रम्प:* टॉप 10 नेताओं की सूची से बाहर रहे, रेटिंग काफी पीछे है।
*यह सर्वेक्षण अमेरिका की डेटा एनालिटिक्स फर्म 'मॉर्निंग कंसल्ट' द्वारा विभिन्न देशों के वयस्कों के विचारों के आधार पर किया जाता है।*
*ईरान जंग ने अमेरिकी प्रभुत्व और उसकी साख को गहरा धक्का पहुंचाया है.*
● इस बीच, अमेरिका की साख को हिलाने वाली एक और रिपोर्ट सामने आई है.
● एक सर्वे के नतीजों पर यदि भरोसा किया जाए तो अब अमेरिका की बादशाहत खत्म समझिए.
● ताजा ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग में अमेरिका अपने कट्टर दुश्मन चीन से पिछड़ गया है.
● बीजिंग नंबर वन पर आ गया है. शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीन ने नया इतिहास रचा है.
● सर्वे की रिपोर्ट ऐसे समय में सामने आई है, जब पश्चिम एशिया भीषण जंग की आग में जल रहा है, जिसकी शुरुआत अमेरिका ने ही की है.
● अमेरिकी सर्वे एजेंसी Gallup के ताजा सर्वे के अनुसार, चीन ने अमेरिका को पछाड़ते हुए ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग में बढ़त हासिल कर ली है.
● सर्वे में चीन को 36 प्रतिशत और अमेरिका को 31 प्रतिशत की अप्रूवल रेटिंग मिली है.
● चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व में यह बढ़त पिछले लगभग 20 वर्षों में सबसे बड़ी मानी जा रही है.
● वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व को लेकर असंतोष बढ़ा है, जिसका असर सीधे रेटिंग पर पड़ा है.
● अमेरिका के प्रति अस्वीकृति दर 48 प्रतिशत तक पहुंच गई (जो अब तक का उच्चतम स्तर है), जबकि चीन की अस्वीकृति दर 37 प्रतिशत पर स्थिर रही.
● सर्वे से यह भी स्पष्ट हुआ कि जहां एक ओर अमेरिका की वैश्विक छवि में गिरावट आई है, वहीं चीन की स्थिति में सुधार हुआ है.
● 2024 में अमेरिका की अप्रूवल रेटिंग 39 प्रतिशत थी, जो 2025 में घटकर 31 प्रतिशत रह गई. इसके उलट, चीन की रेटिंग 32 प्रतिशत से बढ़कर 36 प्रतिशत तक पहुंच गई.
● Gallup World Poll के तहत हर साल 130 से अधिक देशों में लोगों से चार प्रमुख शक्तियों (अमेरिका, चीन, रूस और जर्मनी) के नेतृत्व को लेकर राय ली जाती है. इस सर्वे के नतीजे इसी व्यापक अध्ययन पर आधारित हैं.
● रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह सर्वे 2026 की शुरुआत में हुई कुछ बड़ी वैश्विक घटनाओं से पहले किया गया था. इनमें अमेरिका का जनवरी 2026 में 66 अंतरराष्ट्रीय संगठनों से बाहर निकलने का फैसला और फरवरी के अंत में ईरान के साथ युद्ध जैसे घटनाक्रम शामिल हैं, जिनका असर भविष्य के सर्वे में दिखाई दे सकता है.
*दिलचस्प बात यह है कि जर्मनी (Germany) ने लगातार नौवें साल सबसे अधिक सकारात्मक रेटिंग हासिल की है. 2025 में जर्मनी को 48 प्रतिशत अप्रूवल मिला, जो इसे शीर्ष पर बनाए रखता है. वहीं, रूस की अप्रूवल रेटिंग 26 प्रतिशत दर्ज की गई. विशेषज्ञों का मानना है कि बदलती भू-राजनीतिक परिस्थितियों और देशों की नीतियों का सीधा असर वैश्विक धारणा पर पड़ता है, और आने वाले समय में यह रुझान और भी बदल सकता है.*
vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।
VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation