आंखों के नीचे कालापन या सूजन*

*आंखों के नीचे कालापन या सूजन*


यह कोई रोग नहीं लेकिन चहरे पर आया भारीपन परेशान करता है। व्यक्तित्व आभाहीन हो जाता है। आंखों के आसपास हमारी चमड़ी सबसे पतली होती है।आयु बढ़ने से ओर पतली हो जाती है। इसी कारण से आंख के कोटर या कक्ष के नीचे की रक्त- वाहिनियां उभर कर बाहर दिखने लग जाती हैं।इन कोटरों के चारों ओर तरल पदार्थ होता है।तरल या पानी कम नमक वाले ऊतकों से अधिक नमक वाले ऊतकों की ओर बहता है।इन छोटी- मोटी नाड़ियों में तरल पदार्थ का असंतुलन बनता है जो एक तरफ इकट्ठा होकर सूजन पैदा कर देता है।कई रोग जैसे एलर्जी,साइनस,दमा, मधुमेह, रक्तचाप की वृद्धि या त्वचा का अन्यकोई रोगभी आंखों के नीचे सूजन पैदा करता है। शराब या तम्बाकू का सेवन, चेहरे पर देर तक गहरा मेकअप, अधिक देर तक रोना, अधिक सोना यथा मानसिक तनाव भी सूजन बढ़ाता है।


*ये उपाय समस्या से मुक्ति पा सकते हैं*


1  स्नान के बाद थोड़ा सा तेल हाथों पर लगाकर आंखों के चारों ओर हल्के हाथ से मालिश करें!


2 विटामिन' ई' युक्त तैल या बादाम रोगन या बाजार से आईं हुईं क्रीम से करी गई मालिश लाभकारी है !


3  आंखों के आसपास नमकीन पानी होता है। भोजन में जब भी नमक की मात्रा बढ़ जाएगी, आंखों के आसपास की  सूजन भी बढ़ जाएगी।  


  4.   गुनगुने पानी में साफ़ कपड़ा या रूई डुबोकर आंखों पर रखें।15  मिनट तक यह क्रिया करने से सूजन उतर जाती है। 


5  कमर पर सीधा सोएं। जिस करवट भी सोएगे, उसी तरह की आंख में सूजन बढ़ जाएगी। पेट के बल लेट कर नहीं सोए। 


6  आंखों पर कुछ ठंडा रखने से सूजन कम हो जाती है। इसमें चाय के बैंग, खीरे के टुकड़े या आंखों पर ठंडी चम्मच रख लेने से सूजन कम हो जाती है। 


7  आलू के ताजे टुकड़े काटकर आंखों पर रख लेने से सूजन कम हो जाती है।


8  अपनी आंखों का रखरखाव ठीक रखें। सोने से पहले आंखों के आसपास के मेकअप को ठंडे या गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें। 


9.  आंखों की क्रियाएं,नेति, सिंहासन,आसन एवं प्राणायाम हर प्रकार की सूजन या कालेपन को हटाने मे पूरी तरह सक्षम हैं।इनका अभ्यास किया करें।

हमारे बारे में

इंदिरा नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश

9450165626

vstnewseditor@gmail.com

Follow Us
समाचार पत्रिका

Vst News

vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।

VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation