www.vstnews.in पर 23 मार्च2026, सोमवार के मुख्य समाचार*

*www.vstnews.in पर 23 मार्च2026, सोमवार के मुख्य समाचार*
✳️ *तेल-गैस की नहीं होगी किल्लत, कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं*,  पीएम मोदी की पश्चिम एशिया संकट पर हाईलेवल मीटिंग, लिए गए अहम फैसले
✳️ *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे मौसम शुष्क, पारा चढ़ा, कल उदयपुर में दिन में तापमान 32.8 और रात को 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@34.8, राजसमंद@32.1
✳️ *यूडी टैक्स बाकी*, एक ही दिन में नगर निगम उदयपुर ने 20 संपत्तियां सीज की
✳️ *उदयपुर के मांडवा थाने के *SHO-कॉन्स्टेबल को 8 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा*: NDPS केस में 4 लोगों को आरोपी नहीं बनाने की एवज में मांगे थे 20 लाख रुपए
✳️ पीएम *मोदी ने सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का रिकॉर्ड बनाया*, 8,931 दिन किए पूरे, सिक्किम के पूर्व सीएम चामलिंग को पीछे छोड़ा
✳️ *आज गुजरात दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी*, वडोदरा में एक कार्यक्रम में होंगे शामिल
✳️ असम: बिजनी में *कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने ही कार्यालय में की तोड़फोड़*, टिकट विवाद में फूटा गुस्सा
✳️ पंजाब: अमृतसर में *किसानों और पुलिस के बीच झड़प*, कई घायल, 35 लोग गिरफ्तार
✳️ सलूंबर में *मां-बेटी ने जहर खाकर किया सुसाइड*, मां ने अस्पताल ले जाते और बेटी ने इलाज के दौरान उदयपुर में तोड़ा दम
✳️ *प्रशांत महासागर में भूकंप*, 6.1 मापी गई तीव्रता
✳️ हम पर *हमला करने वालों को छोड़कर होर्मुज स्ट्रेट सबके लिए खुला* है: ईरानी राष्ट्रपति
✳️ *मिडिल ईस्ट संकट:* *श्रीलंका में 25% और महंगा हुआ तेल*, पेट्रोल - डीजल 400 रुपए प्रति लीटर पार
✳️ *अजब गजब न्यूज़*: देश में जहां बड़े-बड़े मुद्दे रहे हैं चल, वहीं यूपी के बस्ती जिले में “बर्तन संकट” ने कानून-व्यवस्था को रख दिया हिला कर, पत्नी शाम को पहुंची किचन तो सुबह के जूठे बर्तन मिले “आराम फरमाते", पत्नी का पारा हुआ 100 डिग्री पार, पति से पूछा “ये बर्तन धोएगा कौन?”, पति ने मोबाइल से नजर हटाए बिना दिया जवाब “अभी गैस, पेट्रोल और ईरान युद्ध की देख रहा हलचल, बर्तन धो दूंगा कल”, “कल” शब्द रिश्ते में “आज” ले आया तूफान, उड़े बर्तन, उठे बेलन, मचा कोहराम, फिर पत्नी ने उठाया फोन, दी 112 पर सूचना, "इमरजेंसी" की बात सुन, पुलिस आई दौड़ी, मामला सुन रह गई दंग, पति पत्नी को बैठाया संग, की समझाइश, शादी में प्यार और केयर के साथ जुटे बर्तन धोना भी करने पड़ते हैं शेयर, माने दोनो, कलह की हुई सुलह, पुलिस ने ली राहत की सांस, पर स्थानीय पतियों में पसरा खौफ, जो बर्तन आज टालेगा, वो कल थाना नापेगा
✳️ बेटी ने भागकर शादी की, पिता ने थाने में झोली फैलाकर घर लौटने की गुहार की, लेकिन नहीं मानी, *पिता ने जीवित बेटी का शोक संदेश छपवाया*, भीलवाड़ा की घटना
✳️ *आईपीएल 2026*: श्रीलंका के शनाका PSL (पाकिस्तान लीग) छोड़कर आईपीएल खेलेंगे, सैम करन की जगह राजस्थान रॉयल्स से जुड़े

हमारे बारे में

इंदिरा नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश

9450165626

vstnewseditor@gmail.com

Follow Us
समाचार पत्रिका

Vst News

vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।

VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation