*भूख न लगती हो तो अपनायें ये घरेलू उपाय*
*भूख कम होने से शरीर को पर्याप्त व जरूरी आहार नहीं मिल पाता, जिसके कारण अन्य रोग होने की आशंका भी बढ़ जाती है। लेकिन घबराए नहीं क्योंकि कई प्रकार के घरेलू उपचार भूख को उत्तेजित करने में आपकी मदद कर सकते है।*
*भूख न लगना*
भूख न लगना, आमतौर पर अस्थायी और प्रतिवर्ती होता है। यह अक्सर चिंता, तनाव और अवसाद जैसी मनोवैज्ञानिक कारणों के साथ जुड़ा हुआ होता है। इसके अलावा कई मेडिकल समस्याएं जैसे बैक्टीरियल संक्रमण, हाइपोथायरायडिज्म, लीवर की समस्याओं, हैपेटाइटिस, किडनी और हार्ट फैल्योर, डिमेंशिया आदि भी भूख में कमी का कारण होती है। कुछ दवाएं भी इस समस्या के लिए योगदान कर सकती हैं। भूख कम होने से शरीर को पर्याप्त व जरूरी आहार नहीं मिल पाता, जिसके कारण अन्य रोग होने की आशंका भी बढ़ जाती है। लेकिन घबराए नहीं क्योंकि कई प्रकार के घरेलू उपचार भूख को उत्तेजित करने में आपकी मदद कर सकते है।
*यहां भूख बढ़ाने में मददगार घरेलू उपचार दिये गये हैं।*
*करौदा*
भारतीय करौदे को आंवला के रूप में भी जाना जाता है। यह गैस्ट्रोइंटेस्टिनल समस्याओं के कारण होने वाली भूख की कमी को बढ़ाने में मदद करता है। यह पाचन तंत्र के कामकाज में सुधार लाने, लिवर से विषाक्त पदार्थो को बाहर निकालने और गैस्ट्रोइंटेस्टिनल प्रणाली के लिए टॉनिक के रूप में काम करता है। शहद के साथ इसका सेवन मतली और उल्टी कम कर देता है। इसके अलावा, विटामिन-सी से भरपूर होने के कारण, यह मिनरल के अवशोषण और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करता है। यह दोनों समस्याएं पोषक तत्वों की कमी के कारण होती है। भूख बढ़ाने के लिए एक कप पानी में दो चम्मच करौदें और नींबू के रस और एक चम्मच शहद को मिलाये। इस मिश्रण को सुबह खाली पेट कम से कम तीन से चार महीने के लिए लें।
*अदरक*
अदरक अपच से राहत और भूख उत्तेजक करने के लिए उत्कृष्ट है। इसके अलावा, अदरक पेट दर्द को दूर करने में भी सहायक होता है। समस्या होने पर आधा चम्मच कटे हुए अदरक लेकर उसमें एक चुटकी सेंधा नमक मिलाये। इसे नियमित रूप से हर भोजन से आधा घंटा पहले 10 दिनों तक लें। इसके अलावा आप अदरक से बनी चाय भी ले सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक कप पानी में थोड़ी-सी अदरक बनाकर उबाल लें। फिर इसमें स्वादानुसार दूध और चीनी मिलाये। आप इसे एक दिन में कई बार पी सकते हैं।
*काली मिर्च*
काली मिर्च अक्सर आयुर्वेदिक उपाय के रूप में पाचन में सुधार, भूख बढ़ाने और गैस्ट्रोइंटेस्टिनल समस्याओं के इलाज के लिए प्रयोग की जाती है। साथ ही यह पेट और आंतों की गैस से राहत प्रदान करती है। वास्तव में काली मिर्च स्वाद को उत्तेजित करती है, जिससे पाचन में सुधार होकर पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड का स्राव बढ़ जाता है। इसके अलावा इसमें मौजूद पिपराइन नामक तत्व, सेलेनियम, बीटा कैरोटीन और विटामिन बी जैसे पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है। आधा चम्मच गुड़ पाउडर और काली मिर्च को मिलाकर कुछ दिनों तक नियमित आधार पर सेवन करें। लेकिन ध्यान रहें किे पेट अल्सर या पेट सर्जरी होने पर काली मिर्च का प्रयोग न करें।
*इलायची*
इलायची या छोटी इलायची, एक वार्मिंग पाचन टॉनिक के रूप में काम करती है। यह अपच, पेट फूलना और अम्लता से राहत और पाचक रस का स्राव उत्तेजक द्वारा भूख में सुधार करने में बहुत मददगार होता है। इसके लाभ प्राप्त करने के लिए, बस नियमित रूप से ली जाने वाली चाय इलायची के बीज या इलायची की फली को जोड़ें।
*अजवाइन*
अजवाइन भूख बढ़ाने और एसिड और एंजाइमों के स्राव में सुधार कर अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं के इलाज में मदद करता है। समस्या होने पर बस खाने से पहले अजवाइन के बीज की आधा चम्मच लेकर अच्छे से चबाये। या वैकल्पिक रूप से तीन चम्मच अजवाइन के बीज में कुछ बूंदे नींबू के रस की मिला लें। फिर इसे मिश्रण को सूखने के लिए तब तक रखें जब तक कि मिश्रण पूरी तरह से सूख न जाये। फिर इसमें एक छोटा चम्मच काला नमक मिलाये। कुछ दिनों के लिए इस मिश्रण की एक चम्मच को दिन में दो बार गर्म पानी के साथ लें।
*धनिया*
धनिये का रस, आमाशय रस के स्राव को बढ़ाकर, भूख में सुधार के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही अपच, गैस, मतली, कोलाइटिस और अन्य ऐसी बीमारियों से राहत देने के लिए अच्छा होता है। धनिया पत्तियों से रस को निकालें और एक से दो चम्मच नियमित रूप तब तक सेवन करें जब तक की आपकी भूख बढ़ नहीं जाती। इसमें आप नींबू के रस की कुछ बूंदे और एक चुटकी नमक मिला सकते हैं।
*इमली*
इमली में मौजूद वातहर और रेचक गुण भूख में सुधार करने में मदद करते हैं। इमली का गूदा, भूख बढ़ाने के लिए व्यापक रूप से इस्तेमाल उपायों में से सबसे ज्यादा उत्तेजक है। यह कई भारतीय व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के रूप में प्रयोग किया जाता है। भूख में सुधार करने के लिए इसका इस्तेमाल करी के रूप में करें। इसके अलावा, इमली के गुदे में थोड़ी सी काली मिर्च, दालचीनी और लौंग को मिलाकर पानी में तब तक उबालें जब तक यह नर्म न हो जाये। भूख में सुधार होने तक नियमित रूप से इसे पिये।
*नींबू*
नींबू का रस भूख में प्रभावी रूप से सुधार करता हैं। आप भूख बढ़ाने के लिए इसके रस को ताजे फल या सलाद के ऊपर निचोड़ कर ले सकते हैं, या बस केवल एक गिलास नींबू पानी को आप दिन में दो बार ले सकते हैं। इसके अलावा भोजन के पहले थोड़ा सा अदरक, नमक, नींबू लगा के खाएं। यह भूख को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तरीकों में से एक शानदार उपाय है।
vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।
VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation