*Mark Carney: 'कनाडा की संप्रभुता का सम्मान करे अमेरिका', अलगाववादियों के साथ ट्रंप प्रशासन की 'सीक्रेट मीटिंग' पर मार्क कार्नी का सख्त रुख*
*प्रधानमंत्री कार्नी का यह बयान उन रिपोर्टों के बाद आया है जिनमें खुलासा हुआ है कि ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने कनाडा के तेल समृद्ध प्रांत अल्बर्टा को स्वतंत्र देश बनाने की मांग कर रहे एक अलगाववादी समूह के साथ गुप्त बैठकें की हैं.*
*NSA अजीत डोभाल खालिस्तानियों को कनाडा में ही निपटाएंगे, कार्नी के भारत आने से पहले क्या होने वाला है?*
* बदलती जियो पॉलिटिक्स में दुनिया के कई बड़े देश तेजी बढ़ती भारतीय इकोनॉमी की तरफ दौड़ रहे हैं.
* भारत ने हर ट्रेड रिलेशनशिप के साथ आतंकवाद का एक बड़ा मुद्दा जरूर शामिल किया है.
* अब जब कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करना चाहते हैं तब भी भारत ने खालिस्तान के मुद्दे पर अपना रुख साफ कर दिया है.
* कनाडा, अमेरिका पर निर्भरता कम करने और व्यापारिक साझेदारों में विविधता लाने के लिए भारत की ओर देख रहा है.
* दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने पर भी जोर दिया गया.
* कनाडा के पास तेल, गैस और महत्वपूर्ण खनिजों का विशाल भंडार है.
* यह बदलाव भारत और कनाडा के बीच संबंधों को मजबूत कर सकता है.
*कार्नी भारत आना चाहते हैं लेकिन इससे पहले NSA अजीत डोभाल ओटावा दौरे पर जाएंगे और खालिस्तानियों को उनके 'घर' में ही निपटाने के मिशन को अंजाम देंगे.*
*अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कनाडा के अलगाववादी संगठन ने आजादी दिलाने की मांग की है। इससे कनाडा आगबबूला हो गया है। ये वही कनाडा है, जो पिछले 50 सालों से खालिस्तानियों को पालता आया है। इसने खालिस्तानियों के खिलाफ कार्रवाई की भारत की मांग को लगातार खारिज किया है।*
◆ कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने डोनाल्ड ट्रंप से "कनाडाई संप्रभुता का सम्मान करने" का आग्रह किया है।
◆ अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारियों ने पिछले अप्रैल से तीन बार एक ऐसे संगठन के नेताओं से मुलाकात की है जो चाहते हैं कि अल्बर्टा प्रांत, कनाडा से अलग हो जाए।
◆ अल्बर्टा प्रॉस्पेरिटी प्रोजेक्ट नाम का यह ग्रुप अल्बर्टा की आजादी के लिए जनमत संग्रह कराने की मांग कर रहा है। इसके नेता अल्बार्टा की आजादी के लिए अमेरिकी वित्त विभाग से 500 अरब डॉलर का क्रेडिट लाइन मांग रहे हैं।
◆ अल्बर्टा पश्चिमी कनाडा का एक तेल से भरपूर प्रांत है, जो लगभग अमेरिका के टेक्सास जितना बड़ा है। यहां करीब 50 लाख लोग रहते हैं और यह प्रांत रॉकीज पर्वत श्रृंखला और बैनफ और लेक लुईस जैसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन से घिरा हुआ है।
◆ कनाडा में जितने तेल का उत्पादन होता है, उसका 84 प्रतिशत हिस्सा अल्बार्टा में ही निकलता है। इसीलिए इसे एनर्जी प्रांत भी कहा जाता है।
◆ अल्बर्टा की प्रधानमंत्री डेनिएल स्मिथ ट्रंप और दूसरे रिपब्लिकन नेताओं के साथ दोस्ताना रिश्ता रखती हैं। वो पिछले साल जनवरी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी आवास मार-ए-लागो भी गईं थीं। माना जा रहा है कि उसके बाद से ही ट्रंप ने अल्बार्टा की आजादी की मांग को हवा देना शुरू कर दिया था।
◆ अल्बर्टा के अलगाववादी समूहों का आरोप है कि ओटावा में उनके हितों का ठीक से प्रतिनिधित्व नहीं होता है। उनका तर्क है कि जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए संघीय सरकार की कोशिशें अल्बर्टा के तेल उद्योग को रोक रही हैं। उनका मानना है कि वो जितना टैक्स चुकाते हैं, उतना अल्बार्टा को वापस नहीं मिलता है। उनके अधिकारियों को कनाडा के पूर्वी प्रांत, जो ज्यादा आबादी वाले हैं, वो दबा रहे हैं।
*कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी ने अप्रैल में 2025 में चुनाव जीतने के लिए एंटी-ट्रंप भावना का खूब फायदा उठाया था, जिसके तुरंत बाद अल्बर्टा विधानमंडल ने एक कानून पास किया, जिससे आजादी पर जनमत संग्रह कराना आसान हो गया। डोनाल्ड ट्रंप अब इसी को भुना रहे हैं।*
vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।
VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation