. *कैसे पाएं हिचकी से राहत?*
*वैसे तो हिचकी कुछ समय बाद अपने आप ठीक हो जाती है लेकिन ज्यादा समय तक हिचकी न रूकने पर आपको तुरंत कुछ करना चाहिए, लगातार ज्यादा देर तक हिचकी आने पर आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं।*
*आइए जानते है हिचकी रोकने के कुछ घरेलू उपाय।*
*ठंडा पानी*
हिचकी आने पर तुरंत 1 गिलास ठंडा पानी पीएं, अगर इससे भी हिचकियां नहीं रूकती तो आइसक्यूब्स मुंह में रखकर धीरे-धीरे चूस लें।
*दालचीनी*
दालचीनी के एक टुकड़े को मुंह में रखकर कुछ देर तक चूसने से भी हिचकियां आनी बंद हो जाती हैं।
*लहसुन या प्याज*
एक लहसुन या प्याज को टुकड़े को सुघंने से भी आपको इससे राहत मिल जाएगी। इसके अलावा हिचकी रोकने के लिए आप गाजर के रस को भी सूंघ सकते हैं।
*काली मिर्च*
हिचकी को रोकने के लिए काली मिर्च का चूर्ण बनाकर शहद के साथ खाएं। इससे आपकी हिचकी तुरंत रूक जाएगी।
*शक्कर*
अगर आपको लगातार हिचकी आ रही है तो अपनी जीभ के नीचे शक्कर रक लें। इसके अलावा हिचकी रोकने के लिए आप 1 चम्मच चॉकेलट पाउडर खाएं। ऐेसा करने से हिचकी तुरंत बंद हो जाएगी।
*नींबू*
अल्कोहल, एरेटेड ड्रिंक्स पीना या स्मोकिंग के कारण आने वाली हिचकी को रोकने के लिए नींबू सबसे असरदार उपाय है। नींबू का 1/4 टुकड़ा काट कर मुंह में डालकर चबाने से भी हिचकी ठीक हो जाएगी।
*शहद*
6 ग्राम शहद, 20 ग्राम नींबू का रस और काली मिर्च को मिक्स करके चाटने से भी हिचकियां आना बंद हो जाएंगी।
*चीनी खाएं*
हिचकी शुरु होते ही एक चम्मच शक्कर तुरंत मुंह में डाल लें।
*जीभ बाहर निकालें*
हिचकी अधिक आने पर जीभ को जितना बाहर निकाल सकते हैं निकालें।
*उल्टी गिनती*
जानकारों के मुताबिक उल्टी गिनती करने और अचानक उस व्यक्ति को डराने से भी सामान्य हिचकी ठीक हो जाती है। उल्टी गिनती का मतलब से 100 से 1 की तरफ गिनती करना।
*टमाटर*
हिचकी आने पर तुरंत टमाटर को धो कर दांतों से काट कर खाएं हिचकी ठीक हो जाएगी। साथ ही जब हिचकी आए तो एक चम्मच पीनट बटर लें और खाएं। इससे सांस लेने की प्रक्रिया में बदलाव होगा और हिचकी बंद हो जाएगी।
vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।
VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation