*कंधे में होने वाले दर्द के लिए घरेलू उपचार*
घर के काम-काज, मानसिक तनाव और दिन के कई कार्यों को करने के बाद बदन टूट जाता है। ऐसे में कंधों में दर्द होना बहुत सामान्य बात है। हर किसी को ज्यादा थकान के बाद सबसे ज्यादा कंधों में दर्द होता है। कंधे में दर्द होने पर आप हर बार डॉक्टर के पास नहीं भाग सकते हैं, ऐसे में आपको क्या करना चाहिए। सबसे पहले आपको इसके पीछे का कारण समझना होगा। थकान के कारण शरीर की मांसपेशियां दर्द करने लगती हैं, उनमें तनाव आ जाता है और वह किसी भी प्रकार के काम को करने में अक्षम हो जाती हैं। ऐसे में शरीर को आराम की सख्त जरूरत होती है। हर बार डॉक्टर के पास भागने से अच्छा है कि आप खुद से अपना ध्यान रखें और हल्के दर्द पर कुछ घरेलू उपायों को अपनाएं |
*बर्फ से उपचार*
कंधे में होने वाले दर्द में आइस ट्रीटमेंट बहुत फायदा करता है। आइस पैक बनाएं और उसे दर्द होने वाली जगह पर रख लें। सेंक दें, आपको काफी राहत महसूस होगी।
*मसाज देना*
कंधों पर किसी से हल्के हाथों से मसाज करवाएं, इससे बहुत आराम मिलता है। दर्द में राहत पाने के लिए ये सबसे अच्छा तरीका होता है। इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है और रक्त का संचार भली-भांति होता है।
*आराम करें*
दर्द होने पर भी कई लोग लगातार काम करते रहते हैं, वो काम नहीं करते हैं बल्कि अपने लिए मुसीबत खड़ी कर रहे हैं। जब भी दर्द हो, तो आराम करें। आराम करने से शरीर को राहत मिलेगी।
*तकिया बदल दें*
कई बार गलत तकिया लगाने से भी दर्द होने लगता है। कंधे में दर्द होने पर तकिया न लगाएं या फिर सॉफ्ट तकिया लगाएं।
*अपनी मांसपेशियों को फीड करें*
कई बार कंधें में दर्द, मांसपेशियों की कमजोरी की वजह से होने लगता है। ऐसे में आप दर्द को दूर करने के लिए प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन का ओरली सेवन करें। इससे राहत मिलेगी।
*धूम्रपान न करें*
अगर आप धूम्रपान करते हैं तो करना छोड़ दें। ऐसा करने से शरीर में रक्त का संचार अच्छी तरह होगा और दर्द जैसी कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।
*रोजमेरी*
यह फूल, कंधे के दर्द में बहुत फायदा करता है। इसे उबाल कर इसका काढ़ा पीने से काफी लाभ मिलता है।
*स्ट्रेचिंग करें*
कंधें में दर्द होने स्ट्रेचिंग करें। इससे आपको दर्द में राहत महसूस होगी। लेकिन भारी वजह उठाने से बचें।
vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।
VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation