प्रेस नोट 25.12.25
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने लखनऊ के सांसद एवं देश के रक्षा मंत्री से रिटेल सेक्टर के परंपरागत व्यापारियों के व्यापार को बचाने के लिए देश में ई कॉमर्स पॉलिसी एवं रिटेल ट्रेड पॉलिसी बनाने एवं लागू करने की मांग की
लखनऊ।आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को ज्ञापन सौंपा
शीघ्र ही देश में ई कॉमर्स पॉलिसी एवं रिटेड ट्रेड पॉलिसी नहीं लागू की गई तो रिटेल सेक्टर के व्यापारियों को व्यापार पूरी तरह से चौपट हो जाएगा : संजय गुप्ता
25 दिसंबर, बृहस्पतिवार उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने लखनऊ के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से लखनऊ में मुलाकात की
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने केंद्रीय रक्षा मंत्री को रिटेल सेक्टर के व्यापारियों का व्यापार ,विदेशी ई कॉमर्स कंपनियों के कारण बुरी तरह चौपट होने की जानकारी देते हुए रिटेल सेक्टर के व्यापारियों को बचाने हेतु देश मे रिटेल ट्रेड पॉलिसी एवं ई कॉमर्स पॉलिसी बनवाने एवं लागू करवाने की मांग की।
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने केंद्रीय रक्षा मंत्री से कहा विदेशी ई कॉमर्स कंपनियाँ देश के नियम कानूनों का उल्लंघन करते हुए मनमाने तरीके से व्यापार कर रही है तथाप्रतिस्पर्धा कानूनों का उल्लंघन कर रही हैं जिससे रिटेल सेक्टर के परंपरागत व्यापारियों को प्रतिस्पर्धा करने एवं व्यापार करने में बहुत बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने रक्षा मंत्री से कहा ये विदेशी कंपनियाँ भारत के घरेलू व्यापार पर सुनियोजित तरीके से कब्जा करने की साजिश रच रही है। यदि जल्दी ही देश में ई कॉमर्स एवं रिटेल ट्रेड पॉलिसी नहीं बनाई गई तो परंपरागत व्यापारियों का व्यापार
बुरी तरह चौपट होकर बंद हो जाएगा। उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर जल्द ही इस पर उचित कार्रवाई करने की मांग की।
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने गंभीरता से विषय को समझते हुए इस हेतु सहमति जताते हुए
कार्रवाई का आश्वासन दिया
संजय गुप्ता
vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।
VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation