दाद (रिंग वर्म) की आयुर्वेदिक घरेलू चिकित्सा*

*दाद (रिंग वर्म) की आयुर्वेदिक घरेलू चिकित्सा*

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ 

★दाद या रिंग वर्म एक प्रकार का त्वचा रोग है । 

★त्वचा शरीर का बाह्रय अंग होने के कारण सीधे बाहरी वातावरण के सम्पर्क में आती है । 

★इसके बाह्रय जगत के सम्पर्क के कारण ही इसे अनेक वस्तुओं से हानि पहुंचती है।  

★त्वचा सरलता से देखी जा सकती है, इस कारण इसके रोग चाहे चोट से हो अथवा संक्रमण / इंफेक्शन से, रोगी का ध्यान अपनी ओर तुरंत आकर्षित कर लेते है। 

★दाद को आयुर्वेद शास्त्र में दद्रू मण्डल नामक व्याधि से संबोधित करते है। जिसके लक्षण प्राय: दाद से मिलते जुलते है। 

★ दाद/ रिंग वर्म एक प्रकार इन्फ़ेक्शन स्वरूप रोग है। दाद एक फफूंद ( fungus ) द्वारा होने वाला इन्फ़ेक्शन है, जो शरीर तर कहीं भी हो सकटा है। इसलिए जिसे दाद हो , उससे दूर रहना चाहिए। 

दाद वाली जगह पर बहुत खुजली होती है। जिससे लोग बहुत ही परेशान रहते है। 

★जानिये दाद के प्रकार उनके लक्षण और उपाय। 

1? बालों की जड़ों में खुजली होना 

2? छोटी - छोटी फुंसी होना 

3? बाल झड़ना, चमड़ी का तड़कना , पस होना 

4? अंदरूनी स्थानों पर लाल चकते होना 

5? त्वचा पर लाल रंग के ग़ोल आकृती के दाग़ होना 

6? प्रभावित स्थान पर सुजन भी आ जाती है । 

7? दाद धीरे - धीरे बढ़कर बहुत फैल जाती है । 

8? थोड़ी सी भी खुजली करने से यह फैलने लगता है । हम प्राय: देखते हैं कि दाद हेने पर रोगी व्यक्ति एलोपेथी की दवा लेने में शीघ्रता करता है , परंतु देखा जाए, तो इस दाद स्वरूप त्वचा रोग का उपचार आयुर्वेद तथा घरेलू उपचार से भी हो सकता है। 


? हर दिन स्नान करें तथा सम्पूर्ण शरीर की सफ़ाई करें। 

? कपूर तेल को नीम तेल के साथ मिलाकर दिन में कम से कम दो बार लगाने से लाभ होता है। 

? एलोवेरा का अर्क भी हर तरह की दाद को दूर करने में सहायक सिद्ध होता है। 

? गंधक मलहम का लेप करें। 

हमारे बारे में

इंदिरा नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश

9450165626

vstnewseditor@gmail.com

Follow Us
समाचार पत्रिका

Vst News

vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।

VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation