*डेंगू बुखार के लक्षण और उपाय*

*डेंगू बुखार के लक्षण और उपाय*


डेंगू एक बीमारी हैं जो एडीज इजिप्टी मच्छरों के काटने से होती है। इस रोग में तेज बुखार के साथ शरीर के उभरे चकत्तों से खून रिसता हैं। डेंगू बुखार धीरे-धीरे एक महामारी के रूप में फैल रहा है। यह ज्यादातर शहरी क्षेत्र में फैलता है। यदि डेंगू बुखार के लक्षण शुरूआत में पता चल जाएं तो इस बीमारी से बचा जा सकता है। आइये जानते हैं डेंगू को किस तरह से पहचाना जा सकता है। डेंगू से बचने के लिये आपको मादा एडीज इजिप्टी मच्छर से बचना पडेगा, इसको पहचानने के लिये देखिये कि इनके शरीर पर चीते जैसी धारियां तो नहीं हैं। ये ज्यादातर शरीर पर घुटने के ऊपर हमला करते हैं।

        

            *लक्षण*


ऎसे में ठंड लगती है और तेज बुखार होता है। शरीर पर लाल चकते भी बन जाते है जो सबसे पहले पैरों पे फिर छाती पर तथा कभी कभी सारे शरीर पर फैल जाते है।

पेट खराब हो जाना, उसमें दर्द होना, दस्त लगना, ब्लेडर की समस्या, लगातर चक्कर आना, भूख ना लगना। रक्त मे प्लेटलेटस की संख्या कम हो जाना और नब्ज का दबाव कम होना 20 मिमी एच जी दबाव से लगातार सिरदर्द, चक्कर आना, भूख ना लगना।

खूनी द्स्त लगना और खून की उल्टी आना जब डेंगूहैमरेज ज्वर होता है तो ज्वर (बुखार)बहुत तेज हो जाता है रक्तस्त्राव शुरू हो जाता है, रक्त की कमी हो जाती है, थ्रोम्बोसाटोपेनिया हो जाता है, कुछ मामलों में तो मृत्यु हो जाती है।

            *उपाय*


घर के आस-पास पानी जमा न होने दें गंदगी ना फैलने दें। यदि कूलर का काम ना हो तो उसे सूखा कर रखें वरना उसका पानी रोज बदलते रहें। हफ्ते पानी बदलें। पूरे शरीर को ढकने वाले कपडे पहनें और मच्छरदानी लगा कर सोएं। जहां पानी जमा हो उसमें केरोसिन तेल डाल दें और *रोज घर में कीटनाषक का छिडकाव करें*


 *डेंगू से राहत के घरेलु उपचार* 


       *पपीते की पत्ती* 


डेंगू के उपचार में पपीते की पत्तियां काफी लाभदायक हैं। इसके लिए इन्हें पहले अच्छे से तोड़ कर साफ कर लें और एक गिलास पानी में उबालें। प्लेटलेट्स बढ़ाने में ये काफी फायदेमंद है और आपकी इम्युनिटी भी बढ़ाती हैं।


    *काली मिर्च और हल्दी*


 काली मिर्च और हल्दी भी डेंगू के इलाज में काफी मददगार साबित होती हैं। इसमें एंटी बैक्टेरियल और एंटी इंफ्रलामेट्री गुण होते हैं इसलिए इन्हें गर्म दूध के साथ लेना फायदेमंद होता है।


           *तुलसी*


 तुलसी भी  डेंगू के घरेलु उपचार में शामिल है। तुलसी की यह चाय डेंगू रोगी को बहुत आराम पहुंचाती है. यह चाय दिनभर में तीन से चार बार पी जा सकती है ।


       *नारियल पानी*


 डेंगू के बुखार में नारियल पानी पीना बहुत फायदेमंद रहता है. इसमें एलेक्‍ट्रोलाइट्स, मिनरल और अन्‍य जरुरी पोषक तत्‍व होते हैं जो शरीर को मजबूत बनाते हैं ।

हमारे बारे में

इंदिरा नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश

9450165626

vstnewseditor@gmail.com

Follow Us
समाचार पत्रिका

Vst News

vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।

VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation