रूस-यूक्रेन युद्ध, कीव पर ताबड़तोड़ हवाई हमले*

*रूस-यूक्रेन युद्ध, कीव पर ताबड़तोड़ हवाई हमले*


रूस ने बुधवार रात लगातार दूसरे दिन यूक्रेन की राजधानी कीव पर 700 से ज़्यादा ड्रोन दागकर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। रूस के इस हवाई हमले के बाद उत्तरी अटंलाटिक संधि संगठन (नाटो) के लड़ाकू विमानों को पोलैंड के हवाई क्षेत्र में आना पड़ा। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि इस बड़े रूसी हमले में विभिन्न प्रकार के 728 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था, जिनमें 300 से ज़्यादा शाहेड और 13 मिसाइलें किंजल और इस्कैंडर्स शामिल थीं। उन्होंने कहा कि ज़्यादातर ड्रोनों को मार गिराया गया। हमारे इंटरसेप्टर ड्रोन का इस्तेमाल कर दुश्मन के दस से अधिक ठिकानों को मार गिराया गया। हम इस तकनीक का विस्तार कर रहे हैं और जवाबी कार्रवाई में मोबाइल फायर ग्रुप भी सक्रिय थे। उन्होंने भी कई ड्रोनों को मार गिराया। मैं अपने सभी बहादुर जवानों को उनकी सटीकता के लिए धन्यवाद देता हूं।

श्री ज़ेलेंस्की ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कल रात रूस ने एक विशाल संयुक्त हमला किया जो लगभग 10 घंटे तक चला। बैलिस्टिक मिसाइलों सहित 18 मिसाइलों और लगभग 400 हमलावर ड्रोनों का इस्तेमाल किया गया, उनमें से लगभग 200 शाहेड थे। उन्होंने लिखा कि हमले का मुख्य लक्ष्य कीव और आसपास का क्षेत्र था। चेर्निहीव, सूमी, पोल्टावा, किरोवोग्राद और खार्किव क्षेत्र भी हमले की चपेट में आए। दुख की बात है कि कीव में दो लोगों के मारे जाने की खबर है – मेरी संवेदनाएँ उनके परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं। अभी तक हमें 16 लोगों के घायल होने की जानकारी है। कीव अधिकारियों के अनुसार इन हमलों में कम से कम दो लोग मारे गए और बारह से ज़्यादा घायल हुए। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार इन हमलों में 728 ड्रोन और 13 मिसाइलें दागी गईं,

हमारे बारे में

इंदिरा नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश

9450165626

vstnewseditor@gmail.com

Follow Us
समाचार पत्रिका

Vst News

vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।

VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation