*www.vstnews.in पर 28 जून, शनिवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
✳️ पुरी में भगवान *जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत*, आज गुंडीचा मंदिर पहुंचेंगे, 5 जुलाई को भगवान जगन्नाथ भाई-बहन के साथ फिर लौटेंगे मुख्य मंदिर
✳️ *राजस्थान मौसम अपडेट:* आज पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कल उदयपुर में दिन में अधिकतम तापमान 30.1 और रात को 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ़ @31.8, सिरोही@33
✳️ *आरएनटी मेडिकल कॉलेज डॉक्टर की मौत मामला*: रेजिडेंट्स की हड़ताल जारी, कॉलेज प्रशासन ने सख्ती दिखाई, 18 कार्यमुक्त, 6 के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा, 75% से कम उपस्थिति पर mbbs छात्रों को परीक्षा में नहीं बैठने देने का पत्र अभिभावकों को भेजा, उधर दूसरे जिलों के रेजिडेंट्स के साथ राजस्थान इन सर्विस डॉक्टर्स एसोसिएशन भी आया रेजिडेंट्स के पक्ष में
✳️ *अलकनंदा में ट्रैवलर गिरी अपडेट*: सर्च ऑपरेशन जारी, लगातार बारिश से अलकनंदा में बहाव हुआ तेज, किनारों पर ही खोज, अब तक हादसे में 4 मौतें, 8 हुए घायल, 8 अभी भी लापता
✳️ डूंगरपुर: कौड़ियांगुण गांव में *बिजली गिरने से किसान की मौत*, खेत पर काम कर रहा था
✳️ 22 जनवरी, 2024 के बाद से अब तक *अयोध्या में दर्शन करने पहुंचे 5.5 करोड़ राम भक्त*
✳️ प्रधानमंत्री नरेंद्र *मोदी 2 जुलाई से पांच देशों की यात्रा पर* जाएंगे
✳️ अभिनेत्री *शेफाली जरीवाला का निधन*, 42 साल की उम्र में आया कार्डियक अरेस्ट, 'कांटा लगा' गाने से हुई थीं फेमस
✳️ कोलकाता के लॉ कालेज में *छात्रा से गैंगरेप*, तीन आरोपी गिरफ्तार
✳️ बांसवाड़ा: *पुल पर पानी के तेज बहाव में बाइक बहा*, 2 बाइक सवारों में एक बाहर निकल आया, दूसरा बहा, दानपुर के कुंडल नदी पर बने एक पुल की घटना
✳️ *ईरान के विदेश मंत्री से जयशंकर की बात*, नागरिकों के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए शुक्रिया कहा
✳️ *अजब गजब न्यूज़*: चौहटन निवासी बाइक सवार सौभान पुत्र मंगलाराम जा रहा था अपनी ढाणी की ओर जब बाड़मेर ग्रामीण पुलिस ने काटा उसकी बाइक का चालान, चालान पत्र में साफ़ तौर पर लिखा है कि “मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 177 के तहत चालक ने सीट बेल्ट नहीं पहन रखी थी, इसलिए उस पर लगाया गया है जुर्माना”, इस घटना से हर कोई है हैरान, सबके ज़हन में एक ही सवाल, कैसे लगाएगा बाइक सवार बाइक पर सीट बेल्ट, घटना पुलिस की कार्यप्रणाली और दक्षता पर लगा रही है गंभीर प्रश्नचिह्न
✳️ *सांवलियाजी मंदिर* के मासिक भंडार में तीसरे चरण की गिनती के बाद अब तक आए 16.60 करोड़ रुपए, आज होगी अगले चरण की गिनती
✳️ *यूथ वन डे क्रिकेट*: भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी ने 48 रन बनाए, कनिष्क को 3 विकेट, इंग्लैंड ने 175 रन बनाए थे
vst News LIVE हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन समाचार पोर्टल में से एक है। दैनिक अद्यतन ई-पेपर के लिए, हमारे ई-पेपर अनुभाग पर जाएँ।
VstNews.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation